डिफरेंट वेज़ टू मेक समवन स्माइल ( किसी को मुस्कुराने के तरीके)
क्या आप किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं? हो सकता है कि आपके इस प्रयास से उनका दिन थोड़ा बेहतर हो जाये । इसमें आपका ज्यादा समय या पैसा नहीं लगेगा। वास्तव में, कई चीजें आपके सामान्य दिनचर्या के काम होते हैं और उनमें लागत भी कुछ नहीं लगती है। आप नहीं जानते कि आपकी दया से कितने लोग प्रोत्साहित होते हैं क्योंकि मुस्कुराहट संक्रामक (एक को देखकर दूसरो तक पहुंचना) होती है। आज यहाँ कुछ तरीको के बारे में बताती हूँ ,जिनमें से अगर आप एक या एक से अधिक प्रयास करेंगे तो आप किसी के भी चेहरे पर आसानी से मुस्कान ला सकते हैं। 1 .किसी को पढ़ने के लिए एक प्रेरणादायक पुस्तक दें। आप ऐसा करने में अच्छा महसूस करेंगे, और जब भी वे किताब को पढ़ेंगे तो हर बार आपके बारे में सोचेंगे,और मुस्कुराएँगे। 2. किसी दोस्त या रिश्तेदार को दोपहर के भोजन के लिए बाहर ले जाएं या उसे अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित करें। आप एक दूसरे को और भी बेहतर तरीके से जान पाएंगे। 3. दूसरो की मदद के लिए कुछ दान करें। एक दान से आप हर मिनट कई चेहरों पर मुस्कुराहट ला सकते हैं। बिना पूछे मदद करने के लिए आप उन लोगों के चेहरों प...