अपने जीवन में नकारात्मकता को सकारात्मकता से बदलें और अपने जीवन को आगे बढ़ाएं

निश्चित रूप से सभी लोग अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं,और शिखर तक पहुंचना चाहते हैं। यदि आप भी अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने जीवन में नकारात्मकताओं को सकारात्मकता में बदलना चाहिए । इस लेख में यह बताने की कोशिश की गई है, कि आप कैसे अपने जीवन में नकारात्मक प्रभावों को दूर करके उन्हें सकारात्मकता में बदल सकते हैं , जिससे आपके मनोबल, और उत्पादकता में वृद्धि होगी। सफलता और सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए सकारात्मक पर ध्यान देना होगा। हममें से ज्यादातर लोग अपने जीवन में नकारात्मक प्रभावों की मात्रा के बारे में नहीं जानते हैं। जीवन में नकारात्मकता को हटाने की प्रक्रिया में पहला कदम नकारात्मक संदेशों की तलाश शुरू करना,और फिर उन्हें सकारात्मकता में बदलने के तरीकों के बारे में निर्णय करना है। यह निश्चित करें कि आप इस दुनिया में सकारात्मकता पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे।
अधिकांश लोग अपने दिन की शुरुआत समाचार पत्र से करते हैं और निश्चित रूप से समाचार पत्र का अधिकांश भाग नकारात्मकता भरी खबरों जैसे - आग, बाढ़, लूट, मर्डर आदि से भरा होता है , जो नकारात्मकताओं पर जोर देता है।मेंरा यह कहने का तात्पर्य बिलकुल नहीं है कि समाचार पत्रों में सकारात्मकता भरी ख़बरें नहीं होती ;बिलकुल होती हैं परन्तु उसकी नकारात्मक ख़बरें सकारात्मकता पर हावी हो जाती हैं इसलिए सुबह आपके द्वारा ग्रहण किये जाने वाले समाचारों की मात्रा में कटौती करना शुरू करें। इसके आलावा हम में से कई लोग बिस्तर पर जाने से पहले समाचार देखते हैं और नकारात्मक जानकारी की एक बड़ी खुराक प्राप्त करते हैं। तो क्या यह कोई आश्चर्य कि बात है; कि इतने सारे लोगों को सोने में परेशानी होती है? सोने से पहले हम जिस मूड में होते हैं, अगली सुबह हम उसी मूड में उठते हैं जिससे हमारा पूरा दिन या तो नकारात्मकता में बीतेगा या सकारात्मकता में । तात्पर्य यह है कि आपको उन सभी नकारात्मक जानकारीयो की आवश्यकता नहीं है जो आप समाचार या समाचार पत्रों से ले रहे हैं, इसके बिना भी आप ठीक से काम कर सकते हैं।
आप समाचार के स्थान पर प्रेरणादायक टेप, उत्थान संगीत सुने जो अच्छी खबरों को बल देते हैं। साथ ही सशक्त किताबें पढ़ने से बहुत हद तक मदद मिलती है। किताबें आपके जीवन को रिचार्ज करने का एक शानदार तरीका हो सकती हैं। सफलता की कहानियों, सफल लोगों की आत्मकथाएँ आदि देखें और देखें कि आपके लिए क्या काम करता है। आप तुरंत बेहतर महसूस करने लगेंगे। आपका अगला कदम आपके द्वारा देखे जाने वाले टीवी और मोबाइल की मात्रा को सीमित करना है। टीवी या मोबाइल देखना शायद आपको सबसे अच्छा लगता है,लेकिन यह आपको ऐसे कामों से दूर ले जाता है जो अधिक मज़ेदार और रचनात्मक होते हैं । प्राइम टाइम वह अवधि है जब अधिकांश लोग टीवी देख रहे होते हैं; आप टीवी या मोबाइल को बंद करके और उस समय का उपयोग अपने जीवन को आगे बढ़ाने में कर सकते हैं।
आपका अगला कदम अपने आपको नकारात्मक लोगों के संपर्क में आने से रोकना है। अधिकांश लोगों को यह एहसास नहीं है कि नकारात्मक लोग आपकी ऊर्जा और आत्मा को सुखा देते हैं। नकारात्मक लोग आपको नीचे खींचते हैं, इसलिए ऐसे लोगो को अपने जीवन से उस सीमा तक हटाने कि कोशिश करें जितनी आप कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लोगों की तलाश करें जो आपका समर्थन करते हैं और जिनके साथ आप अच्छा महसूस कर रहे हैं।
नकारात्मकता का सबसे नुकसानदायक स्रोत हम खुद है। हम में से अधिकांश लोग अपनी कमियों, अपनी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं और अपना समय अपने लिए और अधिक बुरी खबरों की भविष्यवाणी करने, बहुत सारे भय और चिंता पैदा करने में बिताते हैं, जबकि नई चीजों को आजमाने की अपनी क्षमता को कम करते है। नकारात्मक चीज़ों को बदलने के लिए विज़ुअलाइज़ेशन और पुष्टि का उपयोग करें। आप जो कुछ भी सही करते हैं, उसके लिए खुद को बहुत सारा श्रेय दे। इसके अलावा, हर दिन पांच मिनट का समय निर्धारित करें जिसमें आप अपनी आँखे बंद करके एक एकांत स्थान पर बैठ जाएँ और अपने जीवन में आने वाली सभी अच्छी चीजों के बारे में सोच सकें। आपके द्वारा अच्छी चीजों के बारे में सोचने की प्रक्रिया, आपके लिए अच्छी भावनाएं उत्पन्न करेगी जो कि दिन के अधिकांश समय तक चलेगी।
अपने शरीर की देखभाल करना न भूलें। स्वस्थ खाएं, बुरी आदतों से दूर रहें। अपनी ताकत और आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम करे,ध्यान करें। दूसरों की मदद करें, ऐसा करने से आपको अपने बारे में बेहतर महसूस करने में भी मदद मिलेगी। इससे आपको दूसरों से अच्छी प्रतक्रियाएँ मिलेंगी और एक वास्तविक समझ विकसित होगी कि आप एक अच्छे व्यक्ति हैं। एक कहावत है आप जैसा बोते हो वैसा काटते हो; मतलब अगर आप अच्छा करते तो आपका भी अच्छा ही होगा।
आप अपने जीवन में नकारात्मकता को, सकारात्मकता से प्रतिस्थापित करके, खुद को ही नहीं सारी दुनिया को एक बेहतर स्थान बना लेंगे। आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही उन चीजों को पूरा करेंगे जो आप चाहते हैं। कार्यवाई के बिना कुछ भी, कभी भी पूरा नहीं होता है, इसलिए अब अपने जीवन को आगे बढ़ाने और शिखर तक पहुंचने के लिए शुरुवात करें।

Comments

Post a Comment