खुद से प्यार करना सीखें
मुझे यकीन है कि आपने इस वाक्य को बहुत बार पढ़ा है: "आपको पहले अपने आप से प्यार करने की ज़रूरत है।" अपने आप को प्यार करने का मतलब है कि आप उसके साथ ऐसा व्यवहार करना सीखें जैसा एक प्यार करने वाले माता-पिता अपने बच्चे के साथ करते हैं। जब आप एक वयस्क होते हैं, जो कि आप हैं, तब भी आपके अंदर एक बच्चा( इनर चाइल्ड ) होता है। ये और कुछ नहीं आपकी भावनाएं हैं। उस स्तर पर आप अभी भी 3-4 साल के बच्चे की तरह प्रतिक्रिया करते हैं। आपकी भावनाएं पुरानी या परिपक्व नहीं हो सकती हैं। लेकिन आप परिपक्व हो सकते हैं। आप सीख सकते हैं कि उन भावनाओं का सम्मान कैसे करें और उन्हें कैसे संभालें। आप इस इनर चाइल्ड की देखभाल करना सीख सकते हैं। मान लेते हैं कि आपका नाम माया है और आपकी उम्र 42 वर्ष है।लेकिन आपके भीतर एक छोटी माया रहती हैं। जब आप बाहरी दुनिया में ,अन्य लोगों की देखभाल में , व्यवसाय में, तथा हर दिन एक हजार चीजें करने में व्यस्त रहते हैं, तो आप उस छोटी माया की अनदेखी महसूस करते हैं। जब आप हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए दौड़ रहे होते हैं, तो यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनकी ज़रूरतें पूर...