माइंड पावर द अल्टीमेट सक्सेस फॉर्मूला
सफल बनने के लिए क्या करना होगा?
अगर आप अपने आस- पास के लोगों तथा सम्बन्धिओ से पूछेेंगे तो आपको सफलता के सूत्र के अलग-अलग उत्तर मिलेंगे। सच्चाई यह है, सफलता सुराग छोड़ती है और आप उस क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं जिसमें आप की अभिलाषा होती है वो भी उसके सामान्य गुणों और सिद्धांतों को भली भांति समझ कर।किसी भी क्षेत्र के गुण तथा सिंद्धांत सरल होते हैं और सामान्य ज्ञान के माने जाते हैं लेकिन ज्यादातर लोग बस उनका अनुसरण नहीं करते हैं।
मैं आप के साथ एक प्रसिद्ध उद्धरण साझा करती हूँ, जो की सत्य है:
"सफलता का कोई रहस्य नहीं हैं। यह तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का परिणाम है। "
जैसा कि ऊपर लिखे उद्धरण में कहा गया है,कि जीवन में बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त करने के लिए तीन कारक प्रमुख हैं:
।. तैयारी (प्रिपरेशन )
आपको हर चीज़ के सही होने का इंतज़ार नहीं करना होगा। पहले चरण से शुरू करें और आगे बढ़ते रहें। सफलता रात भर में नहीं मिलती है| तैयारी, तैयारी और तैयारी। आप अपनी इच्छा के अनुसार सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार रहें। अपनी दृष्टि को उस लक्ष्य पर केंद्रित करें जिसे आप प्राप्त करना चाहते हैं, फिर परिश्रम करें और बस उस क्षण का इन्तजार करें जब अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देता है।
2.कड़ी मेहनत (हार्ड वर्क)
सफलता के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। इन "जल्दी धनवान बनाने" वाली योजनाओं से दूर रहें । आपको अपने चरित्र का निर्माण करने और महानता प्राप्त करने के लिए अपने और अपने व्यवसाय पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। खूब मेहनत करें और स्मार्ट तरीके से काम करें। सही काम करें और सही दिशा में करें। विलंब न करें साहसिक कार्य करें। लंबे समय तक काम करें और अपनी विरासत को संवारें।
3 असफलता से सीखना (लर्निंग फ्रॉम फेलियर)
सफल लोग असफलताओं को असफलताओं के रूप में नहीं देखते हैं। वे उन्हें सीखने के महत्वपूर्ण सबक के रूप में देखते हैं। सबक जो उन्हें ऐसी गलतियों को फिर से होने से रोकने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान करने में सक्षम हों। प्रत्येक विफलता से सीखने के सबक या असफलता को अवसर में बदलने की इस मानसिकता को अपनाने से, आप कभी भी असफल नहीं हो सकते जब तककि आप खुद उस काम को छोड़ नहीं देते।
अपनी असफलताओं से सीखना, कड़ी मेहनत और तैयारी आपके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के मूलमंत्र है।






Nicely explained
ReplyDelete👍
ReplyDelete